-
अमेरिका के सामने सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन चीन : हेली
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदारी कर रही निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। भारतीय मूल की अमेरिकी हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए उस समाजवादी पार्टी बताया। निक्की हेली ने भाषण में अमेरिकी विदेश नीति पर अपना ध्यान केंद्रित कर कहा कि अमेरिका को उन देशों को मदद नहीं देनी चाहिए जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने हाल में जासूसी गुब्बारे वाली घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान में देखने पर पाएंगे कि चीन का एक खुफिया गुब्बारा हम पर नजर रख रहा है। यह राष्ट्रीय शर्मिंदगी की बात थी।
हेली ने कहा, ‘कोई गलती मत करना साम्यवादी चीन हमारे सामने सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन है। हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है। हेली ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतरने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही उन्होंने अपनी पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। प्राइमरी चुनाव के दौरान उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। हेली 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में अभी तक इकलौती महिला दावेदार हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेता ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं होता कि (राष्ट्रपति) जो बाइडन चीन को क्यों बगैर सजा छोड़ रहे हैं। चीनी कंपनियों के पास वर्तमान में अमेरिका की 3,80,000 एकड़ से अधिक की जमीन है, जो हमारे सैन्य अड्डों के लगभग बराबर है। हम क्या कर रहे हैं? हमें किसी दुश्मन को हमारे देश में जमीन खरीदने नहीं देना चाहिए और हमें हर विश्वविद्यालय को यह बताने की जरूरत है, आप या तो चीन से या अमेरिका से पैसा ले सकते हैं, लेकिन दोनों से आपको पैसा नहीं मिलेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!