- खाज बराई माता का चमत्कार, लोगों का दिन प्रतिदिन बढ रहा है माता के प्रति विश्वास

खाज बराई माता का चमत्कार, लोगों का दिन प्रतिदिन बढ रहा है माता के प्रति विश्वास

सैकडों लोग पहुंच रहे है बराई माता के मंदिर अपनी समस्याओं को लेकर
 घनश्याम बाबा
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। नगर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम निगोहोना आंतरी क्षेत्र में स्थित हजारों वर्ष पुरानी खाज बराई माता का इन दिनों चमत्कार देखने को मिल रहा है सैकड़ों भक्त माता के दरबार में देखे जा सकते हैं बहुत दूर-दूर से भक्तों का तांता लगा हुआ है माता के भक्त जमुना प्रसाद पुजारी ने बताया उनके तीन पीढ़ी से पूर्वज माता की सेवा करते चले आ रहे हैं।बताते हैं की कई सालों से माता का अद्भुत चमत्कार की वजह से दूरदराज अन्य प्रदेशों से लोग आते हैं जब लोगों को डॉक्टरों से आराम नहीं मिलता तो माता की शरण में अपनी अर्जी लगाते हैं और माता के पास में कुछ ही समय में ना मिटने वाली खाज खुजली जड़ से समाप्त हो जाती है लोग अपने आप को बड़ा धन्य समझते हैं। जमुना प्रसाद के पूर्वज भी माता की सेवा करते चले आ रहे हैं खाज बराई माता का मंदिर आंतरी से 6 किलोमीटर की दूरी पर जंगल की ओर ग्राम  निगोहोना में स्थित है जिस पर सैकड़ों बरसों से आसपास के लोगों ने यह चमत्कार देखे हैं माता के पास में एक बावड़ी स्थित है जिसमें कभी जल समाप्त नहीं होता हर समय बना रहता है।

इनका कहना......

मनीराम राजपूत नेता द्वारा बताया गया की खाज बराई माता का विशाल भंडारा नवदुर्गा में होता है जिस पर हजारों लोगों द्वारा मेले के समय कई चमत्कार देखे भी जा सकते हैं जहां लोग डॉक्टर से त्रस्त हो जाते हैं। तब लोगो को माता की शरण में आते ही अपनी समस्या की अर्जी लगाते हैं भक्तों को लाभ मिलता है तो एक दूसरे को अपने चमत्कार का बखान करते हैं।

 मनीराम राजपूत नेताजी डबरा

आए दिन मंदिर पर लगा रहता है लोगों का तांता खाज बराई माता के स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है माता का विशाल रौद्र रूप नवदुर्गा में देखने को मिलता है जमुना प्रसाद के पूर्वज तीन पीढ़ी से मां की सेवा करते चले आ रहे हैं।

  जमुना प्रसाद पुजारी ग्राम निगोहोना


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag