- शिवराज सरकार के राज में महिलाएं असुरक्षित : विभा पटेल

भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार के राज में बलात्कार की घटनाएं बढ़ने और महिलाओं का उत्पीड़न नहीं थमने, महिलाओं पर जान लेवा हमले और हत्या जैसे अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने शंखनाद किया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के पहले चरण में सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया गया, इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी मौजूद रही। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी पर महिला कांग्रेस की नेत्रियां एकत्र हुई वहां से राजभवन की तरफ लिंक रोड नंबर एक से आगे बढ़ी तो महिलाओं को प्रशासन ने बलपूर्वक रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया, वहीं पर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अफसरों को सौंपा गया।  करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन और प्रदेश के बेटा-बेटियों को अपना भांजा-भांजी कहते हैं। लेकिन इनमें से किसी का भी जब उत्पीड़न, अत्याचार, जान लेवा हमला या हत्या, ज्यादती आदि होती है तो वे चुप रहते हैं। इसका उदाहरण इंदौर का विमुक्ता शर्मा जघन्य हत्याकांड है। ये मुख्यमंत्री के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म, महिला अपराधों के मामलों में मध्यप्रदेश पूरे देश में सबसे आगे है।श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी अपनी बहनों से कितना स्नेह रखते हैं, इसकी मिसाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, आशा-उषा कार्यकर्ता है, जिनसे नियमित कर्मी की तरह काम कराया जाता है, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में इनकी भागीदारी रहती है, लेकिन इन्हें श्रम के अनुपात में मानदेय नहीं दिया जा रहा। श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के मापदंड ऐसे बनाए है कि कई पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। गरीब बहनों के अगर मुख्यमंत्री सच में हिमायती होते तो उज्जवला योजना के लिए 1110 रुपए रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल कराने को दे देते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आज महिलाएं बेलगाम महंगाई से परेशान है। उनके रसोई का बजट गड़बड़ा गया, लेकिन सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही।श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की नीतियों से देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। युवाओं को नौकरी देने का वादा छल निकला है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल एक करोड़ जबकि  राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा हवाहवाई निकला। नतीजे में मध्य प्रदेश में 30 लाख से अधिक युवा बेरोजगार है। ये आंकड़ा तो जिला रोजगार कार्यालय का है। इससे भी अधिक संख्या हो सकती है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार की विफलताओं को उजागर करने महिला कांग्रेस का ये शंखनाद कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में ब्लाक स्तर तक चलेगा।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ओनिक मेहरोत्रा ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि मप्र की छवि अशांत प्रदेश की है। महिला अपराधों की बढ़ती संख्या से मप्र की छवि देश-दुनिया में धूमिल हुई है। यहां आदिवासी, दलित, बाल अपराध बढ़े हैं।
प्रदर्शन में विधायकद्वय पी.सी. शर्मा, आरिफ मसूद, कांग्रेस पदाधिकारीगण राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, महेंद्र जोशी, जेपी धनोपिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय, जमना मरावी, प्रदेश महासचिव राजलक्ष्मी नायक, शहाना हसन, फरजाना खान, शीतल मालवीय, वैशाली ढूमने समेत जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना ने भी अपने विचार रखें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag