-
माधवराव सिंधिया की 78 वीं जयंती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन
घनश्याम बाबा
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने नगर के सिंधिया चैराहे पर सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन मुख्य रूप से मौजूद रही। सुबह ही नगर में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को साफ कर पुष्पों से सजाया गया था, उसके बाद भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने कहा कि माधवराव सिंधिया आज भी अपने विचारों और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण जनता के बीच उनके दिलों में जिंदा है, व्यक्ति को उनके करें कार्यों से ही याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कैलाश वासी माधवराव सिंधिया ने हमेशा ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए काम किया है। ग्वालियर चंबल संभाग हमेशा उनका ऋणी रहेगा, कैलाश वासी सिंधिया जी ने सिंचाई के क्षेत्र में अंचल के अंदर वह उद्गम किए कि आज किसान के खेतों तक नहरों से पानी पहुंच रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर शहर प्रदेश और देश के अंदर शिक्षा का हब कहा जाता है, यह उन्हीं की देन है। ग्वालियर और अंचल के प्रति उनका हमेशा लगाव रहा, लोगों के प्रति हमेशा परिवार जैसा व्यवहार किया, आज क्षेत्र की जनता उनके विकास और उनके ऋण को हमेशा याद करती है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी राजा, पार्षद जयेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह (हैप्पी), विक्रमवीर दुबे, महेंद्र प्रताप सिंह (बिट्टू), मनीष राजे, राजीव दुबे, नरेश पलिया, राजेंद्र बेरिया, डीके पचैरिया, विकास गुप्ता, वृंदावन बघेल, निक्की जैन, मेहताब गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!