- राहुल गांधी के बयान पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा दवा की जरुरत है

मेरठ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में आचारण अनुकरणीय होना चाहिए। वहां व्यवधान नहीं होना चाहिए।
धनखड़ ने लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।शनिवार को उन्होंने कहा लोकतंत्र के मंदिर की मर्यादा को कम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं,कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद में माइक बंद कर दिया जाता है, इससे बड़ा असत्य और कुछ नहीं हो सकता। वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयुर्वेद महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा,  हम न केवल सबसे बड़े प्रजातंत्र हैं, हम लोकतंत्र की जननी भी हैं ।
उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने तीन वर्षों तक अनेक जटिल और विभाजनकारी मुद्दों पर बहस की, उसके बाद संविधान का निर्माण हुआ।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिरों के सदस्यों का व्यवहार अनुकरणीय हो। इसके लिए आप सभी को जन आंदोलन करना होगा। उन लोगों को जवाबदेह बनाना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन में कहा था कि लोकसभा में काम करने वाले माइक अक्सर विपक्ष के बोलने के दौरान बंद हो जाते हैं। उपराष्ट्रपति ने बिना गांधी का नाम लिए कहा, कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद में माइक बंद कर दिया जाता है। इससे बड़ा असत्य और कुछ नहीं हो सकता। राज्यसभा के सभापति होने के नाते मजबूरन मुझे कहना पड़ रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ भारत के इतिहास के महाभारत की धरती है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखकर इतिहास रचा था, धर्म, कर्म, काम, मोक्ष इससे संबंधित जो है, वह इस ग्रंथ में हैं। उन्होंने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ वर्ष के अंदर दुनिया में बड़ी छलांग लगाई है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag