- अपराधी और माफिया सरकार की प्राथमिकताओं में- भूपेंद्र चौधरी

अपराधी और माफिया सरकार की प्राथमिकताओं में- भूपेंद्र चौधरी

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता भाजपा को विकास यात्रा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह वर्ष के कार्यकाल में अपराध में भारी गिरावट आई है। अपराधी और माफिया सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। जो भविष्य में नजीर बनेगी। भाजपा संविधान में प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ेगी।भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को रामायण होटल में हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार और पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है बिना पिछड़े वर्ग के आरक्षण के चुनाव नहीं कराया जाएगा। न्यायालय ने हमें समय दिया है। आयोग की रिपोर्ट सरकार को पेश की जा चुकी है। आरक्षण की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। अधिसूचना के बाद हम लोग तैयारी के साथ चुनाव में जाएंगे। भाजपा की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाएंगे। जनता से अपील करेंगे कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें। जिससे नगर पंचायत व नगरपालिका और नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले और नगरीय क्षेत्र की विकास यात्रा को भाजपा आगे बढ़ा सके। बैठक में काशी, कानपुर, अवध क्षेत्र, गोरखपुर, व ब्रज क्षेत्र की महिला पदाधिकारी शामिल रहीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag