- यूपी में किसानों को समय से देंगे आपदा राशि--सूर्य प्रताप शाही

यूपी में किसानों को समय से देंगे आपदा राशि--सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बेमौसम बारिश से फसलों के खराब और बर्बाद हो जाने वाले किसानों को राहत देने के लिए जायद फसलों की बोआई के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के साथ ही बारिश प्रभावित जिलों में बीज की निशुल्क मिनी किट बांटने का ऐलान किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को समय से आपदा राशि देगी। फसल क्षति के आकलन के लिए सर्वे चल रहा है और जल्द उनके खातों में राहत राशि पहुंच जाएगी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है। प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां त्वरित सहायता की आवश्यकता है वहां सरकार द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। बीमा कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वह 72 घंटों में दी जाने वाली मदद को तत्काल किसानों तक पहुंचाएं और जल्द ही पूर्ण आकलन कर बीमित किसानों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभी सरसों या आलू की फसल निकल चुकी है। वहां किसान मक्के, ज्वार और बाजरे की खेती करें। प्रदेश सरकार उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर यह बीज उपलब्ध करा रही है। प्रभावित जिले के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क मिनी किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag