- अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब मुंबई पुलिस ने सलमान को धमकी देने के आरोप में आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार धाकड़ ने ईमेल के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। अब 21 वर्षीय युवक धाकड़ राम विश्नोई को मुंबई पुलिस जोधपुर से गिरफ्तार कर मुंबई लाई है। धाकड़ राम विश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने का भी आरोप है। सलमान को धमकियां मिलने के बाद से पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से माफी मांगने को कहा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गोल्डी के खिलाफ अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था. उसके बाद सलमान के दोस्त प्रशांत गुंजालकर की तरफ से केस फाइल किया गया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag