दतिया पुलिस ने पंडा की नरिया में ३० मार्च को हुई लूट मामले का खुलासा हो गया। लूट करने वाला कोई और नहीं महिला का पति ही निकला। उसने कर्ज में डूबे होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने १० लाख ३७ हजार रुपए कीमत के गहने और १२२५० रुपए बरामद कर कर आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है। ३१ मार्च को सोनम साहू (३० वर्ष) निवासी पंडा की नरिया दतिया ने रिपोर्ट लिखाई की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि ३० मार्च को सुबह ८ बजे नवदुर्गा होने से बड़ी माता की पूजा करने के लिए घर से बड़ी माता मंदिर मातन का पहरा गई थी। पूजा करके १० बजे घर वापस आई। वापस आई तो देखा कि कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। लॉकर में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रुपए नहीं थे। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने फरियादिया के ससुराल पक्ष से पूछताछ की। बयानों से संदेह होने पर फरियादिया से पुन: पूछताछ करने पर उसने अपने परिवार पर आठ दस लाख रुपए कर्जा होना बताया। पुलिस ने फिर से पूछताछ की तो फरियादी सोनम साहू का पति अरविंद साहू टूट गया और उसने स्वीकार किया कि मैं पत्ती डालता था। जिसमें मेरे ऊपर अधिक कर्ज हो गया था। कर्ज वाले मुझे परेशान कर रहे थे। इस कारण से मैने सोचा कि मैं अपनी पत्नी के जेवर चोरी कर लेता हूं। ३० मार्च को मेरी पत्नी माता मंदिर चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। फिर मैने अलमारी का लॉकर तोड़ कर पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रुपए की चोरी कर लिए थी। पुलिस ने लूट का माल बरामद कर लिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!