-
डबरा के बाद बोरावां में हुआ कांग्रेस का एकता सम्मेलन
खरगोन । प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा अनावरण व राज्य स्तरीय किसान और सहकारी सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिल का पत्थर साबित होगां। आयोजन के सूत्रधार पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कांग्रेस के सभी छोटे बडे नेताओं को एक जाजम पर बैठाकर अपने गृहगांव बोरावां से विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया ।अरूण यादव और उनके छोटे भाई विधायक सचिन यादव ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल, म.प्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंदसिंह, राज्यसभा सांसदद्वय विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षद्वय सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया सहित वर्तमान और पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों को व्यक्तिगत निमंत्रण देकर अपने गांव बोरावां में बुलाया था। यहां पर इन सभी नेताओं ने स्व.सुभाष यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सभी अरूण यादव और सचिन यादव के साथ खडे हैं। अरूण यादव ने सहकारिता के झंडे तले इस आंदोलन से जुडे सभी क्षत्रपो को भी बोरावां बुलाया था। उन्होंने सहकारिता के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए आज से ही मैदान में सक्रिय हो जाएं। कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने निमाड अंचल के बोरावां गांव से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव अरूण यादव के आव्हान पर सहकारी आंदोलन से जुडे सभी कार्यकर्ता भी अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में सुभाष यादव के नेतृत्व में सहकारी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस बार भी यह इतिहास दोहराया जाएगा। वर्षो पूर्व डबरा में हुए एकता सम्मेलन के बाद अरूण यादव ने अपने गांव बोरावां में कांग्रेस के सभी नेताओं का जमावडा किया है। स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह से प्रतीत होता है कि इस विधानसभा चुनाव में कमलनाथ और दिग्विजयसिंह के सारथी अरूण यादव रहेंगे। अरूण यादव दो बार सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। किसानों और पिछडा वर्ग के साथ ही सहकारी आंदोलन के भी एक बडे नेता के रूप में उभरे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान समूचे प्रदेश का दौरा कर उन्होंने अपने समर्थकों की एक बडी फौज भी खडी कर रखी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए अरूण यादव की बडी जरूरत कांग्रेस पार्टी के सभी नेता महसूस करते है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!