-
कार्तिक गुरुमूर्ति ने छोड़ा स्विगी इंस्टामार्ट का साथ, इस्तीफे के बाद जानिए क्या है प्लानिंग
नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी इंस्टामार्ट के हेड कार्तिक गुरुमूर्ति ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कंपनी में अहम भूमिका निभाने के बाद अपना पद छोड़ा है। इस आशय की जानकरी भी गुरुमूर्ति ने एक लंबी लिंक्डइन पोस्ट में दी है। उन्होंने अपने इस फैसले की घोषणा करते हुए इंस्टामार्ट के साथ अपने अनुभव को याद किया है। कार्तिक साल 2020 में इंस्टामार्ट कारोबार से जुड़े थे और उस दौरान कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अहम योगदान दिया था। वहीं, अब गुरुमूर्ति की जगह कंपनी के सह-संस्थापक फानी किशन सीईओ की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अब गुरुमूर्ति स्विगी में व्यापक ई-कॉमर्स स्पेस में एक नए बिजनेस का नेतृत्व कर सकते हैं। आंतरिक तौर पर इसे इंस्टामार्ट मैक्स का नाम दिया जा सकता है। इससे जोमेटो को कड़ी टक्कर मिलेगी। गुरुमूर्ति ने कहा था कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत सारे समझौते करने के साथ यह सफर बहुत कठिन था।
गौरतलब है कि इंस्टामार्ट को 2020 में लॉन्च किया गया था। कार्तिक अगस्त 2020 से इंस्टामार्ट व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तीन साल पहले जब दुनिया कोविड से उबर ही रही थी, मैं महाराष्ट्र की सुनसान सड़कों से मुंबई से हैदराबाद वापस आया. ड्राइव लंबी थी और मेरा दिमाग अपनी नई भूमिका में आने वाली चुनौतियों के बारे में सोच रहा था। मैंने कभी किसी ई-कॉमर्स/टेक कंपनी में काम नहीं किया, कभी किसी व्यवसाय का नेतृत्व नहीं किया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!