- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार वितरित किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  53 हस्तियों को पद्म पुरस्कार वितरित किए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को  53 लोगों को पद्म पुरस्कार वितरित किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई हस्तियों को पद्म पुरस्करों से नवाजा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।राष्ट्रपति भवन में मुलायम सिंह यादव का पद्म सम्मान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एसएल भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे स्वामीजी को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दीपक धर सांख्यिकीय भौतिकी में अपने लंबे शोध करियर के लिए जाने जाते हैं। आनंद कुमार और रवीना टंडन आदि को भी पद्म सम्मान से नवाजा गया।धा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त किया। नाटू नाटू गीत की रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। सुपर 30 एजुकेशन प्रोग्राम के संस्थापक आनंद कुमार को भी पद्म श्री से नवाजा गया।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। वे भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे। वहीं, 1971 के बांग्लादेश युद्ध शरणार्थी शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे महालनाबिस को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। उन्हें ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) पर किए गए कार्य के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी। महालनाबिस का पुरस्कार उनके भतीजे ने प्राप्त किया।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag