- जान से मारने की धमकी देकर पवन गुप्ता महिला के साथ करता रहा बलात्कार

जान से मारने की धमकी देकर पवन गुप्ता महिला के साथ करता रहा बलात्कार

महिला ने बडी मशक्कत के साथ जुटाई हिम्मत, तब पहुंची थाने, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध 
डबरा  (बेजोड रत्न ब्यूरो)। दोनों के घर सामने और दोनों का घर पर आना-जाना, दोनों ही हुई दोस्ती फिर परवान चढा प्यार, इसी प्यार के चलते युवक ने महिला को अपने झांसे में लिया, कस्मे-वादे और सपने दिखाकर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं, कई वर्षों तक जब युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं तो किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच एक अवसाद पैदा हुआ और महिला ने युवक के द्वारा किए जा रहे कृत्य का विरोध किया। इसी विरोध के चलते युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, महिला डर गई और इसी डर का फायदा उठाकर युवक सन् 2019 से लेकर 2023 के बीच महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम देता चला गया। युवक के कृत्य से परेशान होकर महिला ने हिम्मत जुटाई और अपने मायके पहुंची, मायके में अपनी मां को पूरी वारदात से अवगत कराया, फिर यह मामला महिला के द्वारा ससुराल तक पहुंचा। ससुराल के लोगों ने महिला को हिम्मत दी, तब जाकर महिला पुलिस थाने पहुंची और महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक सुमन पालिया को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के कथनों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी घर से फरार है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार रघु नगर बल्ला का डेरा निवासी एक 29 वर्षीय महिला के घर के ठीक सामने पवन गुप्ता नामक व्यक्ति रहता था। पवन गुप्ता और महिला का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था इसी आने-जाने के बीच पवन गुप्ता और महिला के बीच प्यार का परवान चढा जिसका फायदा पवन गुप्ता ने लिया और महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। दोनों के बीच अटूट संबंध बनते चले गए इसी बीच आरोपी पवन गुप्ता ने महिला को कई सपने भी दिखाएं और आरोपी युवक पवन गुप्ता लगातार महिला का फायदा उठाते हुए 15 अप्रैल 2019 से 18 फरवरी 2023 तक लगातार महिला के साथ यौन शोषण करता रहा। जब आरोपी युवक पवन गुप्ता की हदें बढती चली गई जिसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, महिला डर गई। 
मायके से मां ने दी हिम्मत महिला को.....
आरोपी पवन गुप्ता के कृत्य से परेशान, हैरान और डर के मारे महिला अपने मायके पहुंची और आरोपी पवन गुप्ता के द्वारा किए जा रहे कृत्य से महिला ने मां को अवगत कराया। मां ने महिला को हिम्मत बंधाई इसी हिम्मत को हथियार बनाकर पूरी वारदात से महिला ने अपने पति को आरोपी द्वारा किए जा रहे कृत्य से अवगत कराया। पति ने महिला को हिम्मत दी और इसी हिम्मत के सहारे महिला पुलिस थाने पहुंची और महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक सुमन पालिया को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने महिला के कथनों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया।
इनका कहना......
एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि युवक ने उसके साथ चार वर्षों तक लगातार यौन शोषण किया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी की तलाश जारी है।
सुमन पालिया विवेचक एवं उपनिरीक्षक थाना सिटी डबरा 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag