- भारत में कायम नहीं रख सकते फ्रीडम आफ स्पीच :एलन मस्क

भारत में कायम नहीं रख सकते फ्रीडम आफ स्पीच :एलन मस्क

नई दिल्ली। टि्वटर के सर्वोसर्वा एलन मस्क के इस बयान की बड़ी तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा,भारत में फ्री स्पीच और नो-सेंसरशिप को लेकर जो कानून हैं। वह बहुत कड़े हैं। मस्क ने कहा ट्विटर कभी कभी भारत में कंटेंट सेंसर और ब्लॉक करता है। उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी भारत के नियमों का पालन नहीं करेगी,तो उसके कर्मचारी जेल जा सकते हैं। 
मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया पर क्या दिखेगा। भारत में इसके लिए सरकार ने सख्त कानून बना रखे हैं। हम भारत के नियमों के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। हमारे पास केवल दो विकल्प हैं। या तो जेल जाएं या सरकार के नियम को माने। मस्क ने यह जवाब तब दिया जब उनसे बीबीसी के पोस्ट ब्लॉक करने पर सवाल किया गया था। भारत को छोड़कर दुनिया के अन्य देशों में ट्विटर की जो पाल्सी है। उसमें खुलापन है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को वहां कायम रखा जा सकता है। भारत के अलावा अन्य देशों में फ्री स्पीच और नो-सेंसरशिप के कानून है। उसी को ध्यान में रखते हुए, ट्विटर खरीदने के साथ ही उन्होंने पहले से प्रतिबंधित टि्वटर अकाउंट को वापस लाने का ऐलान किया था। उन्होंने बंद अकाउंट को पुनः शुरू करवा दिया है। भारत के बारे में उन्होंने कहा, भारत में सोशल मीडिया के नियम बहुत सख्त हैं। वेबसाइट भारतीय यूजर्स को वैसी स्वतंत्रता नहीं दे सकती है, जैसी स्वतंत्रता अमेरिका या दूसरे देशों के उपयोगकर्ताओं को मिली हुई है। एलन मस्क के इस बयान के बाद भारत के राजनैतिक और पत्रकारिता क्षेत्र में मस्क के बयान की बड़ी चर्चा हो रही है। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag