- वरुण गांधी ने दायर किया मानहानि का केस, पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर किया मुकदमा

वरुण गांधी ने दायर किया मानहानि का केस, पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर किया मुकदमा

पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पिता संजय गांधी के खिलाफ ट्विटर के जरिए की गई टिप्पणी के मामले में न्यायालय पहुंचकर मानहानि का केस दायर किया है। एसीजेएम सेकंड के कोर्ट में पहुंचकर वरुण गांधी द्वारा मानहानि का केस दायर करने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सांसद वरुण गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे थे। वरुण गांधी के पीलीभीत आगमन के साथ-साथ कोर्ट पहुंचकर मानहानि का केस दायर करने की सूचनाएं भी सामने आने लगी थी। अटकलों पर विराम लगाते हुए सांसद वरुण गांधी शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन वकीलों के साथ पीलीभीत के कोर्ट परिसर में पहुंचे। जहां वरुण ने ट्वीट के जरिए नेता द्वारा पिता संजय गांधी पर की गई टिप्पणी के मामले में मानहानि का केस दायर किया। सांसद वरुण गांधी ने कोर्ट में अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचकर वाद दाखिल किया। इसके बाद वरुण गांधी ने कहा कि मैं अपने पिता के सम्मान के लिए हर समय तत्पर रहता हूं। बनारस के रहने वाले एक व्यक्ति ने मेरे पिता को लेकर टिप्पणी की थी। इस संबंध में मैंने न्यायालय में कार्रवाई के लिए शुरुआत की है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहता।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag