- घोड़ा पछाड़ डैम में मिली लापता युवक की लाश

घोड़ा पछाड़ डैम में मिली लापता युवक की लाश

भोपाल। बिलखिरिया थाना पुलिस ने इलाके में स्थित घोड़ा पछाड़ डैम से युवक की लाश बरामद कि है। बताया गया है कि मृतक दो दिनो से लापता था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर पिपलानी में रहने वाला 26 वर्षीय दीपक यादव पिता मुंशीला यादव पुताई का काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो छोटी बहने हैं। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दीपक बिना बताये घर से बाहर गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, काफी खोजबीन के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिलने पर रात में परिजनो ने पिपलानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दीपक के परिवार वालो के साथ ही घटना की जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार भी उसकी तलाश करने लगे। बताया गया है कि परिवार वालो ने जैसै तैसै उसके मोबाइल की टॉवर लोकेशन की जानकारी जुटा ली जो बिलखिरिया इलाके की पता चली थी। उसकी तलाश मे लगे दीपक के रिश्तेदार हेमंत यादव को जानकारी मिली कि किसी युवक की लाश घोड़ा पछाड़ डैम में पड़ी है। वह मौके पर पहुंचा तो उसे डैम से कुछ दूरी पर दीपक की बाइक खड़ी नजर आई और उसके कपड़े भी मिले। बाद में सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर परिजन से शिनाख्त कराई, परिवार वालो ने शव की पाचान लापता दीपक के रुप में कर ली। शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है, कि दीपक नहाते समय गहरे पानी में चला गया होगा, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हुई है। मर्ग कायम कर पुलिस  ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपंते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag