-
मध्यप्रदेश गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का मनाया जन्मदिन, पुष्पहार पहनाकर दी बधाई
भितरवार मंडल अध्यक्ष ने भाजपाइयों के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुँचकर दी बधाई
डबरा (बेजोड रत्न)। शनिवार को मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन है, वे आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। डॉ नरोत्तम मिश्रा का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 15 अप्रैल 1960 को हुआ, वे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो मध्य प्रदेश सरकार के गृह, विधि, जेल व संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, वे 6 बार से लगातार विधायक हैं व दतिया से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए हैं। आज नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में भितरवार भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना कर पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, परशुराम पवैया, मंडल उपाध्यक्ष रवि पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा किशन यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कमरिया, डॉ वर्षा श्रीवास्तव, खुमान सिंह रावत, सुरेश कुशवाहा, सुनील श्रीवास्तव, कमलेश चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!