- ओरछा में 500 साल पुराने राजशाही निर्माण के अवशेष मिले

ओरछा में 500 साल पुराने राजशाही निर्माण के अवशेष मिले

भोपाल। राज्य पुरातत्व अभिलेखागार और संग्रहालय संचनालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,ऐतिहासिक नगरी ओरछा में, बेतवा नदी के उत्तरी किनारे पर, पिछले 3 माह पहले घने जंगल मैं मलबे के ढेर को,साफ करने का काम शुरू किया गया था। वैज्ञानिक तरीके से इस स्थान की साफ सफाई की गई। यहां पर 500 साल पुरानी 22 संरचनाएं पुरातत्व विभाग को मिली हैं। 15 एकड़ में फैली यह संरचनाएं नगर बसाहट जैसी हैं। 
इस प्रोजेक्ट को पुरातत्ववैता डॉक्टर रमेश कुमार यादव देख रहे हैं। उन्होंने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार यहां पर मलमें के टीले थे। जिन्हें हटाया गया। उसके बाद यहां पर नई आर्कियोलॉजिकल साइट मिली है। 
 17 संरचनाओं की साइंटिफिक तरीके से जांच की गई। ओरछा की स्थापना 16 और 17 वीं शताब्दी में बुंदेला राजा भारती चंद्र ने की थी। उनके वंशज मधुकर शाह ने यहां पर 17वीं शताब्दी में रामराजा सरकार और विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर स्थापित किया था। जो अवशेष मिले हैं वह भी 16वीं और 17 वीं शताब्दी के पाए गए हैं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag