-
मॉनसून से पहले BMC का बड़ा फैसला, जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर मौजूद 87 दुकानों को हटाया
मुंबई,। पूर्व और पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी और विक्रोली को जोड़ने वाले जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या अब हमेशा के लिए दूर हो जाएगी. दरअसल मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने मंगलवार को इस सड़क पर यातायात में बाधा डालने वाली दर्जनों दुकानों को हटा दिया। लिहाजा अब जोगेश्वर-विक्रोली लिंक रोड पहले से ज्यादा चौड़ी होगी और मानसून से पहले ही इस सड़क पर ट्रैफिक सुचारू करने में काफी मदद मिलेगी. ज्ञात हो कि पश्चिमी उपनगरों में आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इससे जोगेश्वरी-विक्रोली संपर्क मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस जाम से नागरिकों को काफी परेशानी होती है। इस मामले में मनपा की ओर से स्थायी समाधान निकाला गया है। ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए मुंबई मनपा युद्धस्तर पर काम कर रहा है। जोगेश्वरी पूर्व में विक्रोली-जोगेश्वरी लिंक रोड के चौड़ीकरण के लिए दुर्गा नगर में कुल 87 दुकानों को के/पूर्व विभाग के माध्यम से हटा दिया गया है। लिहाजा अब इस सड़क पर जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क है। इसी सड़क से मुंबई मेट्रो के रूट नंबर 6 पर भी काम चल रहा है। चौड़ीकरण जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को ख़त्म करने में मदद करेगा। मंगलवार को 87 दुकानें हटाने की कार्रवाई के दौरान के/पूर्व विभाग के 14 अधिकारी, 5 जेसीबी, 50 कर्मचारी और एमआईडीसी थाने के अधिकारी मौजूद थे. मनपा द्वारा की गई इस निर्णायक कार्रवाई से नागरिकों को हमेशा के लिए ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!