- बीते सप्ताह सोने की कीमतों में मामूली ‎गिरावट रही

बीते सप्ताह सोने की कीमतों में मामूली ‎गिरावट रही

- सोने का भाव 60,446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
नई दिल्ली। इस सप्ताह सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी भाव 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। पिछले कई सप्ताह से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 60,446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 60,743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने का भाव 60,709 रुपएप्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को कीमतें 60,479 रुपए पर बंद हुईं। बुधवार को 60,373 रुपए, गुरुवार को 60,517 और शुक्रवार को 60,446 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 60,446 रुपए पर बंद हुई थीं। इस तरह सोने की कीमतें इस सप्ताह 297 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई हैं। इस हफ्ते सोमवार को सोना सबसे महंगा 60,709 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका और बुधवार को सबसे कम 60,373 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट वाले सोने का दाम 20 अप्रैल को अधिकतम 60,616 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का दाम 60,373 रुपए रहा। सोने पर जीएसटी शुल्क अलग से देना होता है। इसके अलावा गहने पर मेकिंग चार्ज भी लगता है। अमेरिकी और यूरोप में बैंकिंग संकट की वजह से पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका गहरा गई है। उस वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार ‎विशेषज्ञों की मानें तो सोने की कीमतों में उछाल की प्रमुख वजह अमेरिका और अन्य देशों में डॉलर में कमजोरी, डिमांड और शेयर बाजारों में अनिश्चितता की स्थिति को बता रहे हैं। इन हालातों में सोने में निवेश तेजी से बढ़ा है। शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भी सोने की कीमतों को सहारा ‎मिला है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag