- चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव पर आज राज्य में ऐच्छिक अवकाश के लिए सीएम का आभार -

चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव पर आज राज्य में ऐच्छिक अवकाश के लिए सीएम का आभार -

इन्दौर । राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के कायस्थ महासभा सहित विभिन्न संगठनों की मांग पर बैसाख शुक्ल सप्तमी,  27 अप्रैल को चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में एक दिन के ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की है। अ.भा. कायस्थ महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुशील निगम ने बताया कि उज्जैन सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में कायस्थ महासभा की जिला इकाईयों ने कलेक्टर एवं संभागायुक्त को ज्ञापन देकर चित्रगुप्त जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इन्दौर में भी जिला अध्यक्ष लोकेश भटनागर, विकास निगम एवं अन्य पदाधिकारियों ने संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था। कायस्थ संगठनों की एकता का नतीजा यह रहा कि 25 अप्रैल को शाम 7 बजे मुख्यमंत्रीजी ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग एवं पूर्व सांसद आलोक संजर, कायस्थ महासभा के प्रदेशाध्य मेजर जनरल (से.नि.) श्याम श्रीवास्तव को मिन्टो हाल भोपाल में चर्चा के लिए बुलवाया और तत्काल 27 अप्रैल को चित्रगुप्त जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री की घोषणा से म.प्र. इंटरनेशनल विराट कायस्थ महासभा इरावती चित्रगुप्त सांस्कृतिक एवं सामाजिक न्यास कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसायटी चित्रगुप्त समाज भोपाल एवं इन्दौर के सभी संगठनों ने आभार व्यक्त किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag