- पश्चिमी इंडोनेशिया में एक नौका के डूबने से 11 लोगों की मौत, 9 लापता

जकार्ता। पश्चिमी इंडोनेशिया में एक नौका के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 9 लापता हैं। नौका में कम से कम 78 लोग सवार थे। पेकनबारू तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख न्योमन सिद्धकार्य ने मीडिया को बताया कि बचावकर्मियों को अब तक 11 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। अभी तक 58 लोगों को बचाया गया है। इनमें से कई लोग घंटों तक पानी में रहने के कारण बेहोश हो गए थे।
सिद्धकार्य ने बताया कि ‘एवलिन कैलिस्टा 01’ में 72 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। अधिकतर लोग परिवार के सदस्यों के साथ ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने के लिए अपने गृहनगर से लौट रहे थे। रियाउ प्रांत में इंद्रगिरि हिलिर रीजेंसी के टेम्बिलाहन कस्बे में एक बंदरगाह से निकलने के करीब तीन घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर को नौका डूब गई थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag