नई दिल्ली। इस समय दिल्ली की सियासत में फिट बैठ रहा है। दरअसल आशा भोसले के स्वर में फिल्माए गए इस गाने की चर्चा इसलिए भी है कि पहले यहां राहुल गांधी का बंगला छिन गया, फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर विवाद हुआ। अभी यह विवाद थमा भी नहीं कि मिजोरम में तैनात आईएएस अफसर उदित प्रकाश के बंगले को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। ताजा मामले में आरोप है कि आईएएस उदित प्रकाश ने दिल्ली जलबोर्ड का सीईओ रहते 15वीं सदी के एक स्मारक को तोड़कर उसी जगह पर बंगला बनवा दिया। वहीं मिजोरम में तैनाती के बावजूद वह आज भी इस बंगले पर काबिज हैं। मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली सरकार के विजिलेंस विभाग ने आईएएस उदित प्रकाश को नोटिस जारी किया है। उधर, बीजेपी ने भी इस मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार की खिंचाई करते हुए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखा है। इसमें मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए तत्कालीन प्रभारी मंत्री सत्येंद्र जैन की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि 600 वर्ग मीटर एरिया में यह बंगला जल विहार में है और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल 2020-21 में जब लोग अपने घरों में दुबके हुए थे। उन दिनों आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बंगले के लिए 15 करोड़ रुपये का ना केवल बजट जारी कर दिया गया, बल्कि आनन फानन में इसका निर्माण भी करा दिया गया है। इसके लिए ना तो एएसआई से मंजूरी ली गई और ना ही दिल्ली सरकार की ओर से कोई सूचना ही दी गई। मामले का खुलासा तो उस समय हुआ जब एएसआई की टीम साल 2021 में ही यहां इंस्पेक्शन के लिए पहुंची। लेकिन स्मारक गायब होने पर फाइल ही बंद कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि यहां सैयद कालीन स्मारक था। उस समय खिजिरखान ने यहां खिजिराबाद नगर बसाया था और एक स्मारक का निर्माण कराया था। यह स्मारक स्थल इस समय दिल्ली जल बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में है, लेकिन इसकी मल्कियत एएसआई के पास है। बताया जा रहा है कि 2007 बैच के आईएएस उदित प्रकाश साल 2020-21 में यहां दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ थे। उस समय उन्होंने बिना एएसआई को सूचना दिए इस स्मारक को ध्वस्त कराते हुए यहां अपने रहने के लिए बंगले का निर्माण करा लिया। इस समय उनका परिवार इस बंगले में रह रहा है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!