- 24 घंटे के अंदर दो किशोरियों को भितरवार पुलिस ने किया दस्तयाब

24 घंटे के अंदर दो किशोरियों को भितरवार पुलिस ने किया दस्तयाब

डबरा  (बेजोड रत्न ब्यूरो)। एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने भितरवार पुलिस को लापता हुई दोनों किशोरियों की खोज के लिए निर्देशन दिया जिस निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर के निर्देशन में भितरवार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो किशोरियों को दस्तयाब किया है जो कि 24 घंटे पूर्व शहर से लापता हुई थी। पुलिस ने उन दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है जो आरोपी किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले गए थे।  पुलिस सूत्रों के अनुसार भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 अप्रैल की शाम 4 बजे वार्ड क्र. 4 निवासी एक किशोरी 15 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था और पुलिस उक्त किशोरी की पडताल में लगी हुई थी इसी बीच भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 अप्रैल की सुबह 10 बजे वार्ड क्र. 5 शासन निवासी 17 वर्ष 10 माह की किशोरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। लापता किशोरी के परिजनों ने किशोरियों की अपने स्तर पर पडताल शुरू की लेकिन परिजनों की पडताल में कोई सफलता नहीं मिली थी। अन्ततः परिजन पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को उक्त मामले से अवगत कराया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों किशोरियों को लेकर अज्ञात नवयुवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया था और आॅपरेशन मुस्कान के तहत किशोरियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।

सराहनीय भूमिका.......

उनि रमाकांत उपाध्याय (था०प्र०) भितरवार, उनि रवि भिलाला, उनि अजय सिंह सिकरवार (था०प्र०) करहिया, सउनि कप्तान सिंह, सउनि रघुवीर नरवरिया, म०आर० देवकी पाल, उनि आर.डी. बैरागी, आर अनिल शर्मा, म०आर० श्रीदेवी सउनिएवं समस्त स्टॉफ थाना भितरवार की सराहनीय भूमिका रही।

इनका कहना.......

       24 घंटे पूर्व दो किशोरियां भितरवार कस्बे से लापता हुई थी पुलिस ने उन किशोरियों को दस्तयाब कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को मान. न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 जयराज कुबेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जिला ग्वालियर


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag