- शाइस्ता के मददगार महिला मुंडी पासी और गनर एहतशाम की तलाश में जुटी पु‎लिस

शाइस्ता के मददगार महिला मुंडी पासी और गनर एहतशाम की तलाश में जुटी पु‎लिस

प्रयागराज। पु‎लिस इन ‎दिनों शाइस्ता के मददगारों में म‎हिला मुंडी पासी और गनर एहतशाम की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पु‎लिस को पुख्ता सबूत ‎मिले हैं ‎कि यही लोग शाइस्ता की मदद कर रहे हैं। गौरतलब है ‎कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी उमेश पाल हत्याकांड में नामजद शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं। इस बीच पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड से पहले कछार की रहने वाली महिला मुंडी पासी से मिली थी। इस दौरान शाहिस्ता अतीक के गनर के साथ गई थी, जो उसको पुलिस की हर पल की सूचना दे रहा है। महिला और गनर दोनों शाहिस्ता की मदद कर रहे है। गनर पहले पुलिस में रहा है जिसे राजू पाल हत्या कांड के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला मुंडी पासी एक अपराधिक किस्म की महिला है और उस पर कई मुक़दमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर रिहा है। बताया जा रहा है कि नौकरी से बर्खास्त होने के बाद भी अतीक का पूर्व गनर एहतशाम शाहिस्ता के साथ भी साए की तरह मौजूद रहता था। फिलहाल पुलिस महिला मुंडी पासी और गनर एहतशाम की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस विभाग में रहा अतीक का गनर एहतशाम पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी का जानकर है, इसलिए शाइस्ता परवीन को छुपाने में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। बता दें कि मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक अहमद के बेटे अली और उमर के अलावा अतिक के गनर एहतशाम पर भी अपहरण और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी एहेतशाम यूपी पुलिस का सिपाही रहा है। 2004 में जब अतीक अहमद को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, तो उसमें यह भी शामिल था। 2005 में राजू पाल के हत्याकांड के बाद अतीक अहमद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन गनर एहतशाम फरार हो गया था। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag