- गोरों से आजादी ‎दिलाने के बाद, चोरों से मातृभू‎मि को मुक्त कराना है : लालजी भाई

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीनों मो‎दियों को बताया चोर, कार्यकर्ताओं को ‎किया संबो‎धित
बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने तीनों मो‎दियों, नीरव, ल‎लित व नरेन्द्र मोदी को चोर बताते हुए इनसे मातृ भू‎मि को मुक्त कराने की बात कही है। वे आज अपने अल्प प्रवास पर बीकानेर आए। इस दौरान स्थानीय लक्ष्मी हेरिटेज में स्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुए उन्होने संघ और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा ‎कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें देश सेवा में काम करने का मौका मिला है। हम लोग जो दुर्भाग्य से आजादी की जंग में हिस्सा नहीं ले सके, उन युवाओं का सौभाग्य है कि इन चोरों ने हमें एक बार फिर मातृ भूमि की सेवा करने का मौका दिया है। पहले हमने जिस प्रकार से गोरों को देश से खदेड़ कर मातृ भूमि को मुक्त करवाया था, आज फिर अवसर आ गया है। हमें इन चोरों से मातृ भूमि को मुक्त करवाना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने शहीद होने वाले तीन गांधी दिए हैं। वहीं भाजपा ने तीन मोदी दिए, नीरव मोदी जो देश की बैकों का पैसे ले कर भाग गया। दूसरा ललित मोदी, जिसने क्रिकेट के नाम पर देश के युवाओं को सट्टेबाजी में लिप्त कर हमारी आने वाली नस्लों को बर्बाद करने का बीज बो दिया। तीसरा नरेंद्र मोदी जिसने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। देश को कमजोर कर अपने पूंजीपति मित्रों को सबल करने का काम कर रहा है। सेवादल को जागृत करते हुए उन्होंने कहा ‎कि देश में मोडानी मॉडल यानि मोदी + अडाणी + अम्बानी चल रहा है। इस बात पर जोर दिया कि अब हमारे सेवादल के साथी जागें, कमर कस ले और निरंतर रूप से घर घर जाकर लोगों को संघ के खोखले राष्ट्रवाद के मोह जाल से मुक्त करवा कर असल राष्ट्रवाद समझाएं। जिसका स्वरूप है, महात्मा गांधी का मूल मंत्र अहिंसा परमो धर्मः। हमारा कर्तव्य है कि हम जनमानस के दिल में संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और वर्गो के बीच फैल रहे ज़हर को निकाल कर उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी बनाएं।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने प्रदेश के उपाध्यक्ष कमल कल्ला का आभार प्रकट किया। उन्होंने बीकानेर क्षेत्र में सेवादल की सांगठनिक गतिविधियों पर प्रसन्नता जताई। बीकानेर संभाग के सेवादल सदस्यों की लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा, आजादी गौरव यात्रा और बाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विशेष कर शहर सेवादल की प्रभावी भूमिका निभाई उसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य आंदोलनों में भी सकारात्मक परिणाम के साथ प्रदेश व देश में सक्रियता दिखाई इसके लिए साधुवाद के प्रात्र हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता व पदा‎धिकारी उप‎स्थित थे। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag