- शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षक दे रहे हैं घर घर दस्तक

शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षक दे रहे हैं घर घर दस्तक

डबरा (बेजोड रत्न)। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश एवं जिला परियोजना समन्वयक  रविन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन पर अप्रवेशी शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षको द्वारा घर घर दस्तक देकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। शासकीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है। अब विभाग द्वारा नए सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में बच्चों का दाखिला बढ़ाने के लिए इन स्कूलों के आसपास की बस्तियोंञ्चवसाहट में शाला त्यागी व शाला नहीं जाने वाले बच्चों का सर्वे किया जा रहा है। इस सम्बंध में घाटीगांव बीआरसीसी शशि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलें हम अभियान के तहत इस वर्ष घाटीगांव विकासखंड में 1000 अप्रवेशी बच्चों को प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकंडरी स्कूलों में प्रवेश दिलाना है। इसके लिए विकासखंड में दलों का गठन किया गया है। प्रवेश दिलाने के लिए सभी दलों को पोर्टल से निकली सूची दी गई है, जिसमें अप्रवेशी बच्चों की जानकारी है। सर्वे दल बच्चों का सर्वे कर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिला रहे हैं और बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड रहें हैं।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सर्वे दल द्वारा बस्तियों में ऐसे बच्चों की मेपिंग कर  उनको स्कूलों में प्रवेश करवा रहे हैं और अधिक से अधिक बच्चों के दाखिले के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के लिए अभिभावकों को आकर्षित किया जा रहा है। स्कूलों में दाखिले के लिए सरकारी स्कूलों का स्टॉफ डोर टू डोर सर्वे , पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, रैली निकालकर प्रेरित कर रहा है और 
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली  विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे निरूशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क साइकिल , मध्यान्ह भोजन और निशुल्क गणवेश  की जानकारी भी पालकों को दी जा रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag