- नमाज पढ़ने के बयान पर स्मृति के खिलाफ मानहानि का केस करेगी प्रियंका ?

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली पर छिड़े विवाद के बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका वाड्रा पर  बड़ा निशाना साधा है। स्मृति ने दावा किया कि मैंने प्रियंका (गांधी) वाड्रा को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सूत्रों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है। 
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने दावा किया है कि प्रियंका (गांधी) वाड्रा ने अमेठी चुनाव से पहले नमाज पढ़ी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो इस्लाम में आस्था रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं, वहां मूर्ति पूजा नहीं करते। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। स्मृति ईरानी ने कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार से कहना चाहती हूं कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन रहे हैं, इसलिए वे मंदिर वाला वादा ना ही करें। तब बेहतर है। शिवकुमार से सवाल है कि 2019 में मैंने श्रीमती वाड्रा को सड़क पर नमाज अदा करते हुए देखा है। जो इस्लाम धर्म में विश्वास रखते हैं, वह मूर्ति के उपासक नहीं हो सकते।स्मृति ईरानी के इस बयान पर प्रियंका वाड्रा नाराज है। उन्होंने उनकी व्यक्तिगत मानहानि की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रियंका गांधी (वाड्रा) उनके खिलाफ अपराधिक मानहानि का केस दर्ज करायेंगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag