- प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी नीलम पार्क में जुटे - 20 दिन से चल रही भूख हड़ताल

भोपाल। मध्यप्रदेश के हजारों संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को भोपाल में डेरा डाल दिया। नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर ये सभी राजधानी के नीलम पार्क में परिवार के साथ धरने पर बैठ गए हैं। यहां से रैली के रूप में ष्टरू हाउस तक भी जा सकते हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्विट किया - कोरोना महामारी के दौरान सरकार इन्हें कोरोना योद्धा बता रही थी, अब ये 20 दिन से हड़ताल पर है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार इनकी मांगों को तुरंत मानें।
एनएचएम के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर के नेतृत्व में यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मांगों की अर्जी मुख्यमंत्री को सौंपकर उन्हें पूरी करने के आदेश जारी करने की गुहार भी लगा सकते हैं।
18 अप्रैल से भूख हड़तालएनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंत्रियों के बंगले का घेराव के अलावा वे जेपी हॉस्पिटल कैम्पस में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब वे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। अन्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतनमान तत्काल लागू किया जाए। सीएचओ कैडर को एमएमएचपी के तहत नियमित किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स ठेका प्रथा खत्म की जाए। सपोर्ट स्टॉफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए। निष्कासित कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वापस लिया जाए। 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag