- दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा- भाजपा में हुए तीन गुट

जिन्होंने चने खाकर भाजपा को खड़ा किया, उनके परिवार धक्के खा रहे
भोपाल। इन दिनों बीजेपी खेमे में नाराज नेताओं की बयानबाजी से खलबली मची हुई है। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस जॉइन करने के बाद भाजपा संगठन और सीएम शिवराज सिंह चौहान नाराज नेताओं से चर्चा कर उनकी नाराजगी दूर करने में जुटे हुए हैं। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा में चल रही खींचतान पर तंज कसा है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- भाजपा के तीन गुट- शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा। 20 साल में शिवराज भाजपा मालम-माल, 3 साल में महाराज भाजपा मालम-माल। इन दो भाजपा का उद्देश्य धन सेवा है, जन सेवा नहीं है। नाराज भाजपा, जिसने अपना खून - पसीना बहा कर पहले दो भाजपा को सत्ता सौंपी, लेकिन उन्हें धन सेवा से दूर रखा। केवल आदर्श का पाठ पढ़ाते रहे। वे ईमानदारी से भाजपा की सेवा करते रहे। नतीजा? आप स्वयं अपने आसपास तीनों वर्गों के भाजपाई नेताओं, उनके बच्चों और उनके परिवारों को देख लें। वहीं, फेसबुक पर दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा- बीस साल में ठेकेदार व दलाल मालामाल हो गए और जिन भाजपा व संघ के ईमानदार नेताओं कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से चना खाकर भाजपा को खड़ा किया, वे और उनके परिवार धक्के खा रहे हैं।
संघ-बीजेपी नेता अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाते हैं दिग्विजय सिंह ने संघ और बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए लिखा- भाजपा और संघ के बड़े नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनके बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर में पढऩे की सलाह देते हैं और खुद के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेजते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं। उदाहरण के लिए शिवराज के बच्चों को ही देख लो। विदेश से पढ़ कर आए हैं। मेरी भाजपा व संघ के बड़े नेताओं को सलाह है कि प्रैक्टिस बिफोर यू प्रीच (उपदेश देने से पहले खुद अमल करो), यानी कि सलाह देने के पहले खुद के बच्चों को हिंदी मीडियम सरस्वती शिशु मंदिर में पढऩे भेजो।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag