- सोनिया गांधी के खिलाफ EC पहुंची BJP, Congress की मान्यता रदद् करने की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग का रुख कर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुद्दे पर आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा। 
भाजपा ने कहा, ‘कर्नाटक भारत संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा करने का कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के समान है और यह खतरनाक और घातक परिणामों से भरा हुआ है। पार्टी नेता तरुण चुघ ने जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द होनी चाहिए। भाजपा ने मुद्दे पर सोनिया गांधी के उस बयान की एक प्रति भी सौंपी, इस कांग्रेस ने ट्वीट किया था।  कांग्रेस ने चुनावी रैली में सोनिया गांधी के भाषण का जिक्र कर कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने ‘6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया।  पार्टी ने उनकी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते दिख रही हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag