- महाकाल मंदिर में पांच लाख भक्तों ने किए दर्शन

भोपाल। प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तीन दिनों में करीब पांच लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। शाम के समय श्री महाकाल महालोक को निहारने वाले भक्तों की संख्या भी हजारों में पहुंच गई है। भीड़ के चलते मंदिर के आसपास की होटलें फुल हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्मी की छुटि्टयों के चलते बाहर से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां लगते ही भक्त भगवान महाकाल के दर्शन तथा श्री महाकाल महालोक को देखने के लिए उज्जैन पहुंचने लगे हैं। मंदिर में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इधर शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन शासकीय अवकाश होने से दर्शनार्थियों की संख्या और बढ़ गई। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि पहले केवल श्रावण मास के समय ही दर्शनार्थियों की इतनी संख्या होती थी। जब से महाकाल महालोक का निर्माण हुआ, लगातार भक्तों की सुख्या बढ़ रही है। वीकेंड में अतिरिक्त इंतजाम करना पड़ रहे हैं। टनल निर्माण के बावजूद दर्शनार्थियों को परिसर स्थित मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालु ओंकारेश्वर महादेव, साक्षी गोपाल सहित अन्य मंदिरों में भगवान के दर्शन कर रहे हैं। मंदिरों के पुजारी प्रशासन की व्यवस्था से खुश हैं।स्कूलों में समर वैकेशन तथा वीकेंड में पर्व त्योहार की अतिरिक्त छुट्टी के कारण बीते तीन दिन में पांच लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag