-
चार धाम यात्रा के लिए एक दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
नगर जनों ने किया स्वागत गाजे बाजे से दी विदाई
डबरा (बेजोड रत्न)। क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए चारों धाम की यात्रा एवं प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए नगर से दो दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार की दोपहर बस के द्वारा रवाना हुआ। भारतयात्रा से पूर्व विभिन्न स्थान श्री गोलेश्वर महादेव मन्दिर, खेड़ापति माता मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर सहित नगर के प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की और मंगल यात्रा की कामना की। शुक्रवार को चार धाम यात्रा के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ रवाना किया गया। पुराना बस स्टैंड पर नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर यादव द्वारा तीर्थ यात्रियों का जोरदार स्वागत सम्मान कर फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी।
तो वहीं पार्षद रघुवीर सिंह यादव द्वारा भी सभी यात्रियों का बारी-बारी से पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री यादव ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की। तीर्थ यात्री अपनी 45 दिवसीय यात्रा बस द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों हरिद्वार, ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि स्थलों के दर्शन व भ्रमण कर लौटेंगे। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा पर रवाना किया। इस मौके पर रामस्वरूप दुबे, हरिकृष्ण पाठक, शिवकुमार पाठक, बलवीर सिंह सहित दो दर्जन यात्री शामिल थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!