- अरमान मलिक ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का पूरा काला सच बताया

मुंबई। मशहूर सिंगर अरमान मलिक का परिवार भले ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह एंटरेनमेंट इंडस्ट्री की गंदी राजनीति का शिकार हुए हैं। आजकल सेलेब्स पॉडकास्ट में अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में भेजने से बच सकते हैं। बीत दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा खोला था, जिसमें उन्होंने कई राज खोले थे, जिससे आम लोग अंजान थे। वहीं अब अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने अपनी आप बीती सुनाकर बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपनी भड़ास निकाली है। 
अरमान अपनी गायकी के साथ गुड लुक्स के लिए भी पॉपुलर हैं। अरमान ने म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं जो सुनकर आप चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भी बॉलीवुड की फिल्मों में गाने के लिए सिंगर्स को पैसे नहीं दिए जाते हैं। इतना ही नहीं अरमान ने बताया कि कई बार बिना कोई कारण बताए ही लोगों को प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया जाता है। अरमान कहते हैं कि ऐसा उनके साथ भी बहुत बार हो चुका है जिसके बाद वहां डरे रहते हैं। अरमान ने बताया कि वह कई बार रिप्लेस किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं एक सिंगर के तौर पर कैसा हूं लेकिन अगर मैंने गाना अच्छा नहीं गाया तब मैं मान लूंगा लेकिन अगर किसी और वजह और राजनीति के चलते मुझे हटाया जाता है, तब मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा। अरमान मलिक ने कहा कि उनके साथ अब तक बहुत कुछ हुआ है और आज भी होता है लेकिन वह अब आगे बढ़ चुके हैं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag