- शिवराज ने जहां किया था प्रचार, वहां मिली हार: कमल नाथ

भोपाल। कांग्रेस को कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि जिन आठ विधानसभाओं में शिवराज सिंह ने चुनाव प्रचार किया था उनमें से छह में भाजपा को हार का मुंह देखना पडा है।उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भी यही हाल होने वाला है। आज दक्षिण ने उत्तर भारत को दिशा दी है। हमे इससे सबक लेना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के पांच माह बचे हैं। मतदाताओें को प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर मूल्याकंन करना चाहिए। वह शनिवार शाम 10 मिनट के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उनके आने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और कमल नाथ के जयकारे लगाए। नाथ ने कहा, कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा जोर लगा दिया। 15-15 किमी तक रोड शो किया। सरकारी मशीनरी का उपयोग कर भीड़ जुटाई, पर जनता ने नकार दिया है। वहां मतदाताओं की और बजरंग बली की जीत हुई। उन्होंने कहा, कर्नाटक बुद्धजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी भी भाजपा को नहीं मिलीं। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की जीत पर कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में मिट गई है। मध्य प्रदेश में भी इस वर्ष अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम इतनी बहुमत से आएंगे कि हेरफेर की गुंजाइश ही नहीं रहेगी।  कांग्रेस ने सरकार बनाई, पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके वफादार विधायक भाजपा में चले गए, जिससे सरकार गिर गई। उन्होंने कहा कि 2018 में हम 114 सीटें जीते थें और भाजपा को 109 मिली थीं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag