- एक ही दिन में पांच लड़कियों का अपहरण

इंदौर./अन्नपूर्णा पुलिस ने उषा नगर में नाबालिग लड़की के गायब हो जाने पर अपहरण का केस दर्ज किया है। लड़की काम से गई थी वह वापस नहीं आई। नरेंद्र तिवारी मार्ग से भी नाबालिग के गायब हो जाने पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। लड़की स्कूल गई थी और वापस लौट कर नहीं आई । उसे भी कोई बहला फुसला कर ले गया है ।दुर्गा नगर जवाहर टेकरी में लड़की को अगवा करने का मामला है। चंदन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है । बताते हैं कि लड़की को कोई अपने साथ ले गया। डकाचिया में रहने वाली नाबालिग के गायब हो जाने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लड़की किसी काम से निकली थी वापस लौटकर नहीं आई परिचित से पता किया तो शंका हुई कि उसे अगवा किया गया है। खजराना इरशाद कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग को अगवा करने का मामला सामने आया है लड़की को कोई बहला फुसला कर ले गया है। एक दिन में पांच लड़कियों के गायब हो जाने से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली है। पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को किसने अगवा किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag