- भारत जोड़ो यात्रा का पहला कदम कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत: वृंदावन सिंह

मुरैना। कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत बजरंग बली की कृपा के साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं अपनी बात पर अडिग रहकर न तो खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और न ही गांधी परिवार के किसी भी सदस्य को बनने दिया। इसी का ही परिणाम आज कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत के रूप में देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी का नेतृत्व से आज कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत मिला।  उक्त व्यक्तव्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष वृंदावन सिंह सिकरवार ने कहे।उन्हांने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता का आभारी हूँ। जिसने सच्चाई का साथ देकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है। आगामी समय में मध्यप्रदेश में भी जल्द ही कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत से ही बनेगी तथा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार पुन: बनेगी। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी से अनुरोध करना चाहूंगा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा युवा नेता सचिन पायलट के रूप में लाए। राजस्थान में उनके स्व. पिताश्री राजेश पायलट का कांग्रेस एवं गांधी परिवार के प्रति श्रद्धा और सहयोग का संदेश देश की जनता से छिपा नहीं है। ग्वालियर में महाराणा प्रताप की मूर्ति को खंडित करने का कुचक्र भाजपा के लोगों का ही षड्यंत्र है। जिसने गुर्जर समाज को दिशाहीन नौजवानों को इस षडयंत्र का शिकार बनाया। मैं अपने क्षत्रिय समाज के सभी संगठनों की ईकाईयों के पदाधिरियों से अपील करता हूं कि इस बात को लेकर संयम बनाये रखे। जिससे भाजपा के षडयंत्रकारी मंसूबों को सफल न होने दें। जिन नौजवानों ने घृणित कार्य किया है। उस अपराध् की सजा तो मिलेगी ही लेकिन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिण अध्यक्ष होने के नाते मैं और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह से मिलकर दूसरी प्रतिमा स्थापित करेंगे। मैं समस्त क्षत्रिय समाज एवं गुर्जर समाज दोनों से अपील करता हूं कि आपस में संयम रखते हुए भाजपा के षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब दें। 



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag