- यूपी में आप की एंट्री संजय सिंह ने जीती हुई सीटों को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

अलीगढ़ । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय  कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरे देश में बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का नतीजा हमारे लिए काफी उत्साहजनक है। यूपी में आप की शानदार एंट्री हुई है। हमने चुनाव में काम की बात की दिल्ली में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जैसे कार्यों की चर्चा की। जाति धर्म की कोई बात नहीं की और इसके बाद जनता ने हमें जिताया है।संजय सिंह ने कहा कि रामपुर में आप प्रत्याशी 12 हजार वोटों से चुनाव जीती हैं कौशांबी जो केशव मौर्या का क्षेत्र हैं वहां से और अलीगढ़ से नगरपालिका परिषद के हमारे उम्मीदवार जीते हैं। इसके अलावा बरसाना बिजनौर अमरोहा के जोहा जैसी सीटों से हमारे नगर पालिका परिषद के उम्मीदवार जीते हैं। कई जगह हमारे समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। सभासदों और पार्षदों में हमने 100 का आंकड़ा छुआ है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पार्टी से ज्यादा वोट हमें मिले ज़्यादा सीटें हमें मिलीं। अब तक कहा जाता था कि यूपी में तो लोग आप को वोट देते नहीं हैं वहां तो जाति धर्म के नाम पर चुनाव होता है। लेकिन लोगों ने इस बात को इस बार गलत साबित किया है। हम नगर पालिका के जरिए यूपी में भी अच्छा काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कल हमें और जीते हुए सभी को बधाई दी। यूपी की सभी इकाइयों को आने वाले दिनों में एक्टिव किया जाएगा। जल्द ही यूपी में अरविंद केजरीवाल का एक कार्यक्रम होगा जिसके जरिए वे यूपी की जनता का धन्यवाद करेंगे। आप नेता संजय सिंह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कर्नाटक और यूपी का विधानसभा आप देखिए जहां सीधी लड़ाई हो जाती है वहां अन्य पार्टियों के लिए मुश्किलें हो जाती हैं। लेकिन यूपी निकाय चुनाव देखिए तो हम बड़े मार्जिन से चुनाव जीते हैं। ऐसे में कई जगह काफी कम अंतरों से हारे हैं। कर्नाटक चुनाव की हार को हम स्वीकार करते हैं। वो चुनाव दो पार्टियों के बीच में था। 2024 के लिए बहुत चीजें मायने रखती हैं। उससे पहले तीन राज्यों का चुनाव होना है। उसका परिणाम भी असर डालेगा। इसका भी असर पड़ेगा कि पार्टियाँ गठबंधन में लड़ेंगी या अलग अलग।जिसमें महंगाई बेरोज़गारी अदाणी जैसे मामलों को अगर लेकर चलें तो मोदी का चेहरा कहीं नहीं टिकेगा। आप की कोशिश अभी अलग अलग राज्यों में संगठन निर्माण पर है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag