- दो दिवसीय दौरे पर मिस्र जाएगें थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे

नई दिल्ली । थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे अगले 2 दिन के दौरान मिस्र के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ से एक महत्वपूर्ण मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात में दोनों देशों के सेना प्रमुख रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि भारत और मिस्र के सैन्य संबंध एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मिस्र के राष्ट्रपति इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि भी थे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि थल सेनाध्यक्ष जनरल पांडे, 16 से 17 मई 2023 को मिस्र की यात्रा करने वाले है। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख मेजबान देश के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जहां वे भारत-मिस्र रक्षा संबंधों को आगे ले जाने के तरीकों पर चर्चा करने वाले हैं। वह मिस्र के विभिन्न सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों का भी दौरा करने और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने वाले हैं। भारतीय सेना प्रमुख, मिस्र के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ, रक्षा और सैन्य उत्पादन मंत्री और मिस्र के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ बातचीत करने वाले हैं। वह मिस्र के सशस्त्र बल ऑपरेशन्स प्राधिकरण के प्रमुख के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी करने वाले हैं। 
भारतीय रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मिस्र के साथ भारत के सैन्य संबंध बढ़ रहे हैं, जो भारत के 74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान स्पष्ट दिखा था। इस परेड में मिस्र के सशस्त्र बलों के एक दल ने अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देह फतह अल-सीसी इस परेड के मुख्य अतिथि थे। भारतीय और मिस्र की सेनाओं के विशेष बलों ने इस वर्ष जनवरी में एक्स सायक्लोन-वन नाम का पहला संयुक्त अभ्यास किया था। 



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag