- शराब के नशे में धुत्त शख्स ने ‎किया फ्लाइट में हंगामा, म‎हिला से की बदसलूकी

नई दिल्ली । फ्लाइट में बदसलूकी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला दुबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट में  देखने को मिला। ‎मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री ने दुबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट में महिला क्रू के साथ नशे की हालत में छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। दरअसल, जालंधर स्थित कोटली गांव के निवासी राजिंदर सिंह ने फ्लाइट में ज्यादा शराब पीने के बाद नशे की हालात में धुत्त होकर महिला क्रू के साथ अशलील हरकत करने की कोशिश की थी। हालांकि यात्री को प्लेन की लैडिंग होने के बाद ही सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया में महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था। जो काफी सुर्खियों में भी रहा। बता दें कि इस फ्लाइट में एक शख्स ने इतनी ड्रिंग कर ली थी कि उसे अपना होशों हवास नहीं रहा और पास बैठी महिला पर युरिन कर दिया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत भी की और उक्त शख्स को जेल भेजा गया। वहीं हाल ही में डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट जो कि अलास्का जा रही थी उसमें भी यात्री द्वारा अटेंडेट के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। 10 अप्रैल की इस फ्लाइट में 61 साल के फर्स्ट क्लास के डेविड एलन बर्क नामक यात्री ने अटेंडेंट के साथ जब़रदस्ती करने की कोशिश की थी। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag