- खिदमतगार सोसायटी ने हज यात्रियों को दिया हज पर जाने की प्रशिक्षण

गुना। कौमी खिदमतगार सोसायटी द्वारा इस वर्ष हज पर जाने वाले हज यात्रियों का स्वागत कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआने पाक की तिलावत से हुआ। इस दौरान ऑफिस सेकेटरी रियाज अहमद ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। हज ट्रेनर हाजी फिरोज खान ने बड़े ही आसान तरीके से छोटी सी छोटी सावधानी एवं सहूलियात को बताया। श्री खान ने यात्रियों को घर से निकलते हुए हज हाउस और फिर एयरपोर्ट फिर मक्का में पहुंचकर कर वहां के मक्का एयरपोर्ट तक और हज के तमाम नियमों के बारे में बताया। वहीं शहर मदीना मे जाकर नबी-ए-करीम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) क रोज-ए-अनवर की जियारत, मस्जिदे नवबी और वहां के दूसरे मुकामातों की फजीलत के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने हाजी के लिए बिना सिले दो सफेद कपड़े होते हैं, जिन्हें कैसे बांधा जाता है, बांध कर बताया। वहीं काबे शरीफ के मॉडल की दिखाया का समझाया गया ताकि हज यात्री निश्चित जगहों और चिन्हों को पहचान कर हज अरकान पूरे करने में कोई परेशानी न हो। अंत में आभार प्रदेशाध्यक्ष इमरान खान पठान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष हाजी इकबाल खान, शाकिर खान, अशफाक अहमद, आविद खान, हाफिज रफतउल्ला, हाजी समीर, लईक, परवेज खान, अनवर खान, कदीर खान आदि उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag