- अटलांटा में 26 को शुरू होगा शानदार संगीतमय नाटक मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल

अटलांटा में 26 को शुरू होगा शानदार संगीतमय नाटक मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल

6 एशियाई देशों में 200 से अधिक शो किया, अब जा रहा उत्तरी अमेरिका
नई दिल्ली। भारत के आसिफ का गौरवशाली शाहकार मुग़ल-ए-आज़म पिछले 60 वर्षों से भी अधिक समय से लाखों प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है और अब इसी  फिल्म से प्रेरित शानदार संगीतमय नाटक, मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल  छह एशियाई देशों में 200 से अधिक शो करने के बाद उत्तरी अमेरिका जा रहा है। इसका 13-शहरों का दौरा अटलांटा में शुक्रवार 26 मई को शुरू होगा और फिर न्यूयॉर्क, शिकागो सहित कई दूसरे शहरों में भी जायेगा।  भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले ब्रॉडवे-शैली के इस नाटक को निर्देशित किया गया है। फिरोज अब्बास खान ने शापूरजी पालनजी समूह द्वारा इसे निर्मित किया है। इसे सिनेमा ऑन स्टेज द्वारा उत्तरी अमेरिका में प्रस्तुत किया जाएगा और दर्शक देखेंगे एक कालातीत प्रेम कहानी, जिसमें शामिल है भारत की इंद्रधनुषी संस्कृति और उसकी बेशकीमती कलात्मक समृद्धि एवं संगीत और नृत्य कला की सुंदरता। 
शापूरजी पालनजी समूह से जुड़े प्रबंधक दीपेश सालगिया का कहना है कि सात साल पहले जब हमने इस परियोजना को शुरू किया था तो हमने नहीं सोचा था कि यह 19 सीज़न तक चलेगा और सिंगापुर, कुआलालंपुर, दुबई, मस्कट, दोहा और अब उत्तरी अमेरिका जैसे देशों की यात्रा करेगा। इस तरह के एक बड़े शो में बहुत सारी तकनीकी और लॉजिस्टिक विशेषताएं होती हैं, पर अंततः जो बात इसे सर्वप्रिय बनाती है वो है सलीम और अनारकली के बीच की एक भावनात्मक प्रेम कहानी। यह भारत का सबसे महंगा थिएटर प्रोडक्शन है और हर जगह दर्शकों को इसके डांस सीक्वेंस, शानदार लाइटिंग, मनीष मल्होत्रा की बेहतरीन रंगभूषा और कलाकारों का अभिनय मंत्रमुग्ध कर देता है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag