- शिवराज की सोशल मीडिया टीम को दो टूक.....आक्रामक होकर विपक्ष को जबाव दो

बैठक में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी शामिल हुए 
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन के एक आंतरिक सर्वे ने प्रदेश में पार्टी नेताओं खासकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ा दी है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में कहा गया है कि यदि अभी चुनाव हों जाएं, तब भाजपा 100 सीटों के भीतर सिमट जाएगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भाजपा मुख्यालय में मैराथन मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने गुरुवार को भाजपा सोशल मीडिया विंग की बैठक ली।बैठक में शामिल होने दिल्ली से भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी भोपाल पहुंचे थे। साथ ही प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम चौहान ने सोशल मीडिया टीम को फटकार लगाकर कहा कि अपने काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल गया है। अब सोशल मीडिया पर हाजिर जवाब होना चाहिए। आक्रमक हो जाओ। विपक्ष के किसी भी झूठ का सोशल मीडिया पर तुरंत और आक्रामक तरीके से जवाब दो।
शिवराज ने सोशल मीडिया टीम को कांग्रेस की 15 महीने की कमलनाथ सरकार और 2003 के पहले की दिग्विजय सिंह सरकार की कमियां गिनाने को कहा। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर लिखो कि कांग्रेस राज में दलाली होती थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि भाजपा में सोशल मीडिया की लगातार मॉनीटरिंग हो रही है। सोशल मीडिया चुनावी कैंपेनिंग का मुख्य अंग है। बैठक में किसी तरह की खानापूर्ति करने से बचें। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया ही कैंपेन का मुख्य माध्यम बनेगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag