- महिला की गला रेंतकर हत्या, घर में मिला शव

गुना । सिटी कोतवाली थानांतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में एक महिला की गला रेंतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात की है। घटना की जानकारी तब लगी जब मृतक महिला का लड़का काम से वापस लौटकर घर पहुंचा। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने मकान मालिक को बुलाया। उन्होंने अंदर से दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो महिला का शव बुरी तरह क्षतविक्षप्त अवस्था में पड़ा था। महिला का गला रेंतकर बुरी तरह हत्या कर दी गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। वहीं शव को पीएम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती विहार कॉलोनी में मृतिका किरण बाई अहिरवार (42) ने दो दिन पूर्व ही किराया से कमरे लेकर रहना शुरू किया था। धरनावदा की रहने वाली किरणबाई के पति का देहात हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने अवैध संबंधों की भी जांच कर रही है। घटना दिनांक 17 मई को रात्रि 9 बजे के करीब मृतिका का पुत्र काम पर से घर लौटा तब उसने भीतर आकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ फर्श पर डाली हुई थी। जिसका गला कटा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की खबर पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। 12 साल पहले पति की मौत के बाद मृतिका रामदयाल अहिरवार नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। वहीं डेढ़ वर्ष पूर्व रामदयाल को छोड़कर महिला केदार धाकड़ नाम के साथ रह रही थी। अक्सर मृतिका के घर केदार धाकड़ का आना जाना लगा रहता था। मृतिका के पुत्र के कथन के अनुसार केदार धाकड़ पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है व मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर किया है फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag