-
77 साल की महिला ने की अनोखी शादी, बोली- बहुत हुआ, अब नई शुरुआत करूंगी
वाशिंगटन। हाल में 77 साल की महिला ने अनोखी शादी रचाई है। महिला ने बताया कि उनकी पहली शादी में उन्हें बहुत दुख मिले और अब वे नई शुरुआत करना चाहती हैं। तीन बच्चों की मां ने बताया कि उनकी पहली शादी 1965 में हुई थी जिसके ठीक बाद उनका पति काम पर चला गया और वे अपने घर आ गईं। 9 साल बाद उनका तलाक हो गया। यानि कुल मिलाकर उन्होंने कभी शादीशुदा जीवन देखा ही नहीं। उन्होंने बताया कि वह बीते 40 सालों से अकेले रह रही हैं। सवाल ये है कि ये शादी आखिर किससे की है जो इसे अनोखा कहा जा रहा है? दरअसल उन्होंने ये शादी अपने आप से की है। उन्होंने कहा कि पहली शादी में इतने दुख देखने के बाद मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया है। एक साक्षात्कार में अपनी पहली शादी के बारे में याद करते हुए महिला ने कहा कि तब मैंने एक काले रंग की ड्रेस पहनी थी, इसलिए मैं शादीशुदा जीवन के शुरू होने से पहले बर्बाद हो गई थी। अमेरिका में ओहियो के गोशेन में ओबैनन टेरेस रिटायरमेंट कम्युनिटी में रहने वाली महिला को सबसे पहले खुद से शादी करने का आइडिया अपनी एक दोस्त के जरिए आया। उसने एक टीवी शो में ऐसा कुछ देखा था. इसको लेकर उसने अपने दोस्त से कहा, तुम्हें पता है क्या, मैंने बाकी सब कुछ किया है। क्यों न मैं खुद से शादी कर लूं। महिला की बेटी को भी लगा कि ये बढ़िया आइडिया है। उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं और अपनी मां के रिटायरमेंट होम के कम्युनिटी रूम को सजाया। मेहमानों को लाल गुलाब के पैटर्न वाले टू लेवल सफेद केक के स्लाइस, साथ ही दिल के आकार के कुकीज़ और शादी की घंटी के आकार के फिंगर सैंडविच परोसे गए। धूम धाम से हुई शादी के लिए दुल्हन ने सुंदर सफेद ड्रेस पहनी थी। साथ ही सिल्वर बेल्ट और हेडबैंड भी पहना था। वह अपनी दूसरी शादी को लेकर नर्वस और एक्साइटेड दोनों थीं। महिला ने कहा- मैंने अपनी बेटी से कहा, तुम्हारे बच्चे को पैदा होते देखने के बाद मेरे साथ हो रही ये सबसे अच्छी चीज है। मैं ये हमेशा से चाहती थी, मैं बहुत खुश हूं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!