कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दूल्हे ने दहेज के लिए शादी की पहली रात से ही दुल्हन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दहेज में 25 लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने अपने परिवार के साथ मिलकर दुल्हन को प्रताड़ित करने की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दुल्हन द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक जब युवती मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची तो 25 लाख अतिरिक्त दहेज के खातिर उसे प्रताड़ित किया गया।
एफआईआर के अनुसार दुल्हन ने बताया कि उसका पति भी उससे दूर रहने लगा, जब उसने पति से दूर रहने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वो उसके साथ संबंध बनाने लायक नहीं है। पति ने अपनी पत्नी को जीजा के साथ प्रेम-प्रसंग कर अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जिसका नवविवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
नवविवाहिता ने इस मामले की पूरी जानकारी अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालवालों ने लेन-देन वापस करने से साफ मना कर दिया। जिस मामले में अब नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना चरवा थाना क्षेत्र के बेरुई गांव की है।
पीड़ित नवविवाहिता ने बताया कि वह चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की रहने वाली है।
16 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी थाना क्षेत्र के बेरुई गांव के रहने वाले शिवांश त्रिपाठी के साथ हुई थी। उसके पिता ने तिलक में 25 लाख रुपये कैश और एक स्विफ्ट डिजायर कार दी थी। शादी में आठ लाख कीमत के गहने और गृहस्थी का दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया था। जब वह पहली बार मायके से विदा होकर अपने ससुराल बेरुई गांव पहुंची तो उसी रात उसके ससुरालजनों ने उससे 25 लाख रुपये कैश मायके से और लाने की बात कही। अब दहेज का पूरा समान हड़पकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
मायके पहुंची नवविवाहिता ने मामले की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालीजनों ने लेन-देन वापस करने से साफ इनकार कर दिया। अब नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति शिवांश त्रिपाठी, सास ममता त्रिपाठी, ननंद श्रुति त्रिपाठी, नंदोई तुषार त्रिपाठी समेत 6 ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।