- Google पर सर्च करते हैं नंबर तो खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, फ्रॉड का नया तरीका

नागपुर। फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए गूगल पर ऑनलाइन सर्च करना एक शख्स को भारी पड़ गया जब गूगल में दिए गए नंबर पर कॉल करने पर उक्त शख्स के बैंक खाते से 1 लाख 47 हजार 785 रुपए साइबर ठग ने उड़ा लिया। शिकायतकर्ता नागपुर से दिल्ली और दिल्ली से नागपुर के लिए ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुक करना चाहता था।

य्ह भी जानिये .........................................

 उसने गूगल पर सर्च किया। इसके बाद ऑनलाइन एक पेज खुला। उसने उस पेज पर अपनी जानकारी भरी। कुछ देर बाद उन्हें मैसेज आया कि उनके खाते से एक लाख 47 हजार 785 रुपए की राशि कट गई है। मैसेज देखकर वह चौंक गए।

 यह घटना बुधवार 17 मई की है। पीड़ित शख्स ने साइबर पुलिस को सारी घटना बताई। पुलिस ने तकनीकी जांच की। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था उस खाते से पैसा निकालकर पीड़ित को समूचा रकम वापस उसके खाते में स्थानांतरित कर दी गई। वापस की गई राशि को देखकर पीड़ित शख्स संतुष्ट हो गया। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag