- चारों धाम की यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों को शोभायात्रा निकाल कर दी विदाई

चारों धाम की यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों को शोभायात्रा निकाल कर दी विदाई

डबरा (बेजोड रत्न)। क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को भितरवार नगर का एक जत्था बस मार्ग द्वारा चारों धाम यात्रा पर रवाना हुआ। इस दौरान नगर वासियों ने उनकी शोभायात्रा निकालकर जगह-जगह पुष्प माला पहनाते हुए स्वागत किया और यात्रा पर रवाना किया।नगर के वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाली सेवानिवृत्त बीआरसीसी विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में एक तीर्थ यात्रियों का दल चारों धाम की यात्रा पर रवाना हुआ है 15 दिन की उक्त धार्मिक धर्म यात्रा के दौरान उक्त दल बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार सहित कई अन्य तीर्थ स्थलों पर पहुंचेगा और क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना ईश्वर से करेगा। इस दौरान चारों धाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्री श्रद्धालु जनों की नगर में शोभा यात्रा निकाली गई तोहर मिलने जोड़ने वाले व्यक्ति के द्वारा तीर्थ दर्शनार्थ जा रहे यात्रियों का जगह-जगह पुष्प माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान विदाई में महिलाएं भी मंगल गीत गाते हुए साथ चल रही थी तो यात्रियों का जत्था नगर के प्रमुख मंदिरों पर पहुंचा जहां दर्शन कर सभी देवी देवताओं का आव्हान करते हुए यात्रा के लिए रवानगी दी, इस अवसर पर महिला पुरुष मौजूद रहे।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag