- अरूण यादव ने बीना में किया ऐलान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गये फर्जी और झूठे पुलिस प्रकरण किये जायेंगे समाप्त


भोपाल।  पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री और म.प्र. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने ऐलान किया कि भाजपा के राज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गये सभी फर्जी पुलिस प्रकरणों को कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आते ही समाप्त किया जाएगा। श्री यादव ने आज शुक्रवार को बीना में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में समूचे मप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे पुलिस प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होनें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आपको वचन देता हूं, कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए पुलिस प्रकरण समाप्त किये जायेंगे। 


बीना को बनाएंगे जिला
देश प्रदेश के जाने माने किसान और सहकारी नेता अरूण यादव के आज शुक्रवार को सागर जिले के बीना में पहुॅचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।श्री यादव के नेतृत्व में यहॉ पर विशाल परिवर्तन रैली निकाली गई। श्री यादव ने भी मोटर साईकिल पर सवारी की।इस परिवर्तन रैली के स्वागत के लिए बीना में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। अपने स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आपसे किए गए सारे वादे पूरे किये जायेंगे।बीना को जिला घोषित करने की मॉग भी हम पूरी करेगें। 


पेंशन योजना होगी बहाल
कांग्रेस नेता श्री यादव ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 500 रूपये में गैस का सिलेण्डर देंगें। 1500 रूपये की धनराशि भी प्रतिमाह महिलाओं को दी जाएगी। बिजली का बिल 100 यूनिट फ्री दिया जायेगा। 200 यूनिट पर आधा ही बिजली का बिल लिया जाएगा।कर्मचारियों की पेंशन योजना को बहाल करेंगे। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।


बीना वासियों को 20 वर्षों से गुमराह कर रही है भाजपा
अरूण यादव ने कहा कि बीना वासियों को पिछले 20 वर्षों से सत्तासीन भाजपा के लोग गुमराह कर रहे हैं।भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।भाजपा जो कहती है उसे कभी पूरा नहीं करती है।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। भाजपा ने बीना वासियों से किये गये वादे आज तक पूरे नहीं किये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में हम आपसे किये गये सभी वादों को अपना वचन मानकर पूरा करेंगे।कांग्रेस के सत्तासीन होते ही बीना वासियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।कांग्रेस नेता अरूण यादव का भोपाल से बीना जाते समय रास्ते भर के गॉवों , कस्बों और शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag