- हिंडनबर्ग ने ‎‎‎टिंगो ग्रुप पर लगाया तगड़े फर्जीवाड़े का आरोप, कंपनी के शेयर धड़ाम

हिंडनबर्ग ने ‎‎‎टिंगो ग्रुप पर लगाया तगड़े फर्जीवाड़े का आरोप, कंपनी के शेयर धड़ाम

नई दिल्‍ली। हिंडनबर्ग ने हा‎लिया रिपोर्ट में नाइजीरिया के टिंगो ग्रुप पर तगड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। इससे कंपनी के शेयर ‎गिर गए हैं। गौरतलब है ‎कि अडानी ग्रुप और ट्विटर को-फाउंडर जैक डोर्सी की ब्‍लॉक इंक को निशाना बनाने के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च के निशाने पर अब एक और कारोबारी समूह आ गया है।


 हिंडनबर्ग ने अब अपनी एक रिपोर्ट में नाइजीरिया के टिंगो ग्रुप पर वित्तीय गड़बड़ियों और झूठे दावे करने के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट आते ही ग्रुप के शेयरों में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है। टिंगो ग्रुप के अरबपति फाउंडर डोजी मोमोबुसी यूएस बेस्ड शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट से गहरा झटका लगा है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की अडानी समूह आई एक रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेट वर्थ में भारी गिरावट आ गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टिंगो ग्रुप नाइजीरिया में मोबाइल फोन, फूड प्रोसेसिंग और ऑनलाइन फूड मार्केटप्लेस जैसे कारोबार करता है। कंपनी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में कारोबार करती है। 


हिंडनबर्ग ने कंपनी और इसके फाउंडर डोजी मोमोबुसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोमोबुसी ने इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने प्रीमियर लीग सॉकर टीम शेफील्ड यूनाइटेड को खरीदने का प्रयास किया था। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि मोमोबुसी ने नाइजीरिया का पहला मोबाइल पेमेंट ऐप बनाने का दावा मनगढ़ंत है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमने ऐप के वास्तविक निर्माता से संपर्क किया, जिन्होंने दावों को झूठा बताया। इस तरह ग्रुप ने झूठ बोलकर निवेशकों को बरगलाने का काम किया है।


रिपोर्ट के अनुसार टिंगो ने दावा किया कि उसके मोबाइल हैंडसेट लीजिंग, कॉल और डेटा कारोबार ने पिछले साल 128 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया। कंपनी का कहना था कि ये सेवाएं नाइजीरिया में एयरटेल के साथ एक समझौते के माध्यम से दी जाती हैं। हिंडनबर्ग ने अब दावा किया है कि एयरटेल अफ्रीका ने रिपोर्ट के बाद जवाब दिया कि एयरटेल नाइजीरिया का टिंगो मोबाइल के साथ कोई संबंध नहीं है। जबकि टिंगो ने फाइलिंग में कहा कि टिंगो का मोबाइल कारोबार एयरटेल के साथ एक समझौते के माध्यम से चलाया जाता है। 



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag